Friday, June 08, 2012

गेंद जरा सी इधर-उधर - पहाड़ी के नीचे गयी

इस चिट्ठी में, नैनीताल के गवर्नर हाऊस के अन्दर गोल्फ कोर्स की चर्चा है।


नैनीताल में गवर्नर हाऊस के अन्दर एक गोल्फ कोर्स है। यह अजूबा है। मेरे हिसाब से यह दुनिया का सबसे अजीब गोल्फ कोर्स  है।



कुछ समय पहले शुभ्रा ने गोल्फ खेल पर एक चिट्ठी यहां लिखी थी। इसमें गोल्फ खेल के कुछ नियमों की चर्चा की थी।

नैनीताल का गोल्फ कोर्स १८ छेदों का है और पहाड़ी पर बना है। इस पर कोई भी छेद पांच पार के नहीं है ज्यादातर तीन या चार पार के हैं। कुछ छेदों पर ग्रीन है पर अधिकतर पर ब्राउन हैं।

यह गोल्फ कोर्स मुश्किल तो नहीं है पर शायद अच्छे अभ्यास की जरूरत है। गेंद जरा इधर-उधर हुई तो पहाड़ी से नीचे और आसानी से गुम हो सकती है। इस गोल्फ खेलने का अपना एक अलग मज़ा है और एकदम अलग अनुभव है।

हम लोगों ने वहां पर कुछ पिकनिक का प्रोग्राम बना रखा था। हम लोग सुबह गोल्फ खेलने के लिए गये। बाद में, हम लोगों की पत्नियां नाश्ता लेकर आ गयी और वहां नाश्ता करके वापस लौट आये।

नैनीताल में गवर्नर हाउस

जिम कॉर्बेट की कर्म स्थली - कुमाऊं
जिम कॉर्बेट।। कॉर्बेट पार्क से नैनीताल का रास्ता - ज्यादा सुन्दर।। ऊपर का रास्ता - केवल अंग्रेजों के लिये।। इस अदा पर प्यार उमड़ आया।। उंचाई फिट में, और लम्बाई मीटर में नापी जाती है।। चिड़िया घर चलाने का अच्छा तरीका।। नैनीताल में सैकलीज़ और मचान रेस्त्रां जायें।। क्रिकेट का दीवानापन - खेलों को पनपने नहीं दे रहा है।। गेंद जरा सी इधर-उधर - पहाड़ी के नीचे गयी।।

Latest podcast in Hindi हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट 
In order to listen to it click on the play symbol ►: 
सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें। 
प्रकृति का नज़ारा - सूरज होगा कलंकित

होप डायमन्ड


 
About this post in Hindi-Roman and English 
hindi (devnagri) kee is chitthi mein,  nainital mein governor's house mein golf course kee charchaa hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post in Hindi (Devnagri script) talks about Golf course in the Governor's house.  You can read translate it into any other  language also – see the right hand widget for translating it.

सांकेतिक शब्द
Nainital,
Kumaon,
Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण, मस्ती, जी भर कर जियो,  मौज मस्ती,

5 comments:

  1. न जाने कितनी गोल्फ की गेंदे घाटियों में पड़ी हैं।

    ReplyDelete
  2. खेलने में ही नहीं वहाँ खेलते देखने में भी आनंद है।
    ऑडियो की आवाज बहुत तेज है..जल्दी से कम करना पड़ा।:)

    ReplyDelete
  3. कुछ समय पहले शुभ्रा ने गोल्फ केल पर ...
    यहाँ केल शायद भूल से वर्तनी दोष लिए है ......
    केलि भी होता तो अच्छा अर्थ निकलता :) (केलि-क्रीडा )
    ग्लोफ़ केलि-एक अभिजात्य केलि ही तो है यह खेल .....

    ReplyDelete
    Replies
    1. अरविन्द जी, धन्यवाद।

      Delete

आपके विचारों का स्वागत है।