Friday, October 20, 2006

हेर संगीत नाटक - Hair Musical: ... टोने टुटके

ज्योतिष, अंक विद्या, हस्तरेखा विद्या, और टोने-टुटके
पहली पोस्ट: भूमिका
दूसरी पोस्ट: तारे और ग्रह
तीसरी पोस्ट: प्राचीन भारत में खगोल शास्त्र
चौथी पोस्ट: यूरोप में खगोल शास्त्र
यह पोस्ट: Hair Musical हेर संगीत नाटक
अगली पोस्ट: पृथ्वी की गतियां

मेरे विद्यार्थी जीवन में हेयर संगीत नाटक {Hair (musical)} का मंचन अमेरिका में शुरू किया गया। इसका सबसे पहले मंचन १७ अक्टूबर १९६७ को हुआ। इसका मंचन आज तक अलग-अलग देशों में हो रहा है पर अपने देश में कभी नहीं हुआ। यह काफी चर्चित और विवादास्पद है। यह उस समय शुरू हुआ जब अमेरिका में लोग वियतनाम जंग के खिलाफ हो रहे थे, हिप्पी सभ्यता जन्म ले रही थी। बहुत से लोगों का कहना है कि हिप्पी सभ्यता, इसी संगीत नाटक से जन्मी। इसमें लड़के और लड़कियां राशि के चिन्हों को दर्शाते थे, कुछ दृश्यों में निर्वस्त्र होते थे कुछ में वे अमेरिकी झण्डे को पहने होते थे। इसलिये शायद यह चर्चित तथा विवादास्पद हो गया।

इसका शीर्षक गीत 'This is the dawning age of Aquarius' है। इस गाने के शब्द यहां हैं और इस गाने को आप यहां देख वा सुन सकते हैं। यह गाना अपने देश में भी प्रचलित था। मेरे कई दोस्त इसे पसंद करते थे, इसके बारे में बात करते थे। इस गाने का शब्दिक अर्थ है कि कुम्भ राशि का समाय आने वाला है मेरे मित्र शब्दिक अर्थ तो जानते थे - पर समझते नहीं थे कि यह क्या है। क्या वास्तव में कुम्भ राशि का समय आ रहा है? यह क्यों कहा जा रहा है? इसका गाने के अर्थ का भी हमारे विषय से सम्बन्ध है। इसको समझने के लिये जरूरी है कि पृथ्वी की गतियों को राशियों को समझें - तो अगली बार बात करेंगे पृथ्वी की गतियों के बारे में।

अन्य चिट्ठों पर क्या नया है इसे आप दाहिने तरफ साईड बार में, या नीचे देख सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

आपके विचारों का स्वागत है।